रिपोर्टर अजमल अंसारी
चांदपुर (परिपाटी न्यूज़) बिजनौर के चांदपुर तहसील के ग्राम सैंद्वार में शुक्रवार को सुबह आठ बजे हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कलश यात्रा का आयोजन किया गया चांदपुर क्षेत्र के ग्राम सैंद्वार में देवलोक आश्रम गायत्री मंदिर में गायत्री परिवार की ओर से भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया गायत्री परिवार ने गांव में भव्य कलश यात्रा निकाली पूरे गांव में भ्रमण करने के उपरांत पुन : निकाले गए स्थान पर पहुंचकर यात्रा समाप्त हुई पीत ग्रस्त धारी महिलाएं कलशो को सिर पर रखकर हम बदलेंगे युग बदलेगा हम सुधरेंगे युग

सुधरेगा नारियो जागो अपने को पहचानो जैसे नारों के साथ शोभा यात्रा को बढ़ा रही थी कलश यात्रा के पूरे पीले रंग में रंगा नजर आया और उसी के बाद पंचकुंडीय यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें शांतिकुंज हरिद्वार से आई टोली मे नरेश कुमार रोहतास सिंह उदयभान

सिंह समर सिंह और मोनिका साध्वी ने देवलोक आश्रम गायत्री मंदिर में पहुंचकर यज्ञ कराया शांतिकुंज हरिद्वार से आए नरेश कुमार का कहना है कि यज्ञ कराने से वातावरण शुद्ध होता है और समाज में बुराई छोड़ अच्छाई की ओर ले जाता है सेंदवार के डॉ राजवीर सिंह दिग्विजय सिंह दीपक कुमार जगत सिंह अशोक कुमार योगेंद्र सिंह रविंद्र कुमार पीयूष राजपूत और सुषमा देवी आदि ने गायत्री मंदिर सैंद्वार में पहुंचकर यज्ञ मे भाग लिया।