रिपोर्टर / जितेंद्र कुमार (परिपाटी न्यूज़)
राजा का ताजपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) ताजपुर कस्बे के सम्मानित पत्रकारों की एक बैठक राज विलास पैलेस में आयोजित की गई ।जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार कमलजीत सिंह नूर ने की कार्यक्रम का संचालन पत्रकार मुजाहिद फारुकी ने किया ।बैठक में “ताजपुर प्रेस क्लब” का गठन किया गया ।जिसमें पदाधिकारी चुन गये ।चयनित पदाधिकारियों का कार्यकाल दो वर्ष किया गया । संगठन का मकसद है कि पत्रकारों के हित में कार्य करना, सामाजिक कार्यों में सहभागिता करना, पत्रकारिता दिवस का आयोजन करना यदि किसी पत्रकार पर समाचार के नाम पर कहीं से भी किसी तरह की अवैध उगाई की शिकायत मिलती है तो प्रेस क्लब

ताजपुर जांच करने के बाद उसे सदस्य पद से निष्कासित किया जाएगा ।सभी पत्रकार निष्पक्ष ईमानदारी के साथ समाज में कमजोर दबे कुचले लोगों की मदद करें ।सभी पत्रकार एक दूसरे के दुख दर्द में बढ़ चढ़कर मदद करें ।इस मौके पर ताजपुर प्रेस क्लब का संरक्षक सरदार कमलजीत सिंह नूर ,अध्यक्ष मदन सिंह सैनी ,मुजाहिद फारुकी महामंत्री ,डॉक्टर जितेंद्र तोमर व सचिन कौशिक उपाध्यक्ष ,ऋषिराज त्यागी कोषाध्यक्ष, नीरज कुमार कश्यप मंत्री ,शिवम शर्मा मंत्री, आरती शर्मा अडिटर, अमित कुमार संतोषी संगठन मंत्री , सरदार हरजीत सिंह को प्रचार मंत्री बनाया गया है । ताजपुर प्रेस क्लब के संरक्षक सरदार कमलजीत सिंह नूर ने सभी पत्रकार साथियों के गले में माला डालकर स्वागत किया गया।