
रिपोर्ट-मुनेश चन्द शर्मा/परिपाटी न्यूज मीडिया चांदपुर
चान्दपुर बिजनौर (परिपाटी न्यूज)। एस पी कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, तिगरी, चाँदपुर के छात्र- छात्राओं को काजू फैक्ट्री का शैक्षिक टूर कराया गया। विद्यालय की तरफ से विद्यालय प्रबंधन की ग्राम धीवरपुरा जलीलपुर ब्लॉक में स्तिथ “विदूरभूमि एग्रो” नामक काजू की फैक्ट्री का टूर कराया गया। इस इंडस्ट्रियल टूर पर कक्षा 6 से लेकर कक्षा 11 के छात्रों को ले ज़ाया गया ।जिसमें कि छात्रों को यह बताया गया कि आप जो अपने घर में काजू खाते हैं वह मशीनों की सहायता से कैसे तैयार किया जाता है।

विदेश से आने वाले काजू के कच्चे माल को पेड़ों से प्राप्त किया जाता है तथा इसको भारत लाकर फैक्ट्री में मशीनों के द्वारा कई अलग-अलग प्रक्रिया द्वारा काजू को खाये जाने के योग्य बनाया जाता है। छात्रों ने फैक्ट्री का भ्रमण किया और काजू से मिलने वाली सभी जानकारी प्राप्त की। सभी बच्चों ने अंत में फैक्ट्री में तैयार किया हुआ काजू भी खाया व इस टूर का पूरा आनंद उठाया। विद्यालय व फैक्ट्री प्रबंधक अनंत अग्रवाल ने सभी बच्चों को इससे संबंधित कई जानकारी भी दी। आगे भी छात्रों को इस प्रकार के अनेक शैक्षिक टूर कराये जाया करेंगे। बच्चों ने फैक्ट्री में काजू बनते देखकर के अपने आप को बड़ा प्रफुल्लित महसूस किया।