
रिपोर्ट-मुनेश चन्द शर्मा/परिपाटी न्यूज मीडिया चांदपुर
चान्दपुर बिजनौर (परिपाटी न्यूज)। जिला बिजनौर के चान्दपुर में कंपोजिट विद्यालय पतियापाड़ा के स्कूल परिसर में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा। ब्लॉक संसाधन केंद्र पर हमारा आंगन-हमारे बच्चे शीर्षक से उत्सव आयोजन किया गया। जिसमें समस्त स्कूलों से 5-5 निपुण छात्रों को उनके निपुणता की दक्षता प्राप्त कर लेने पर पुरस्कृत करते हुए सम्मानित भी किया गया। इस उत्सव पूर्वक आयोजित किए गए कार्यक्रम की अध्यक्षता कुंतेश देवी ब्लॉक प्रमुख जलीलपुर द्वारा की गई। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी जलीलपुर ओमवीर सिंह रहे।

जबकि गजेन्द्र सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यक्रम के संयोजक थे। मंचासीन बाल विकास परियोजना अधिकारी महेश कुमार ने भी आईसीडीएस विभाग की संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी। डॉ माहे मुनीर हाशमी द्वारा बच्चो की मैपिंग के बारे में विस्तार से बताया गया। खंड शिक्षा अधिकारी,जलीलपुर ने आयोजित हुए ब्लॉक स्तरीय शतरंज प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों से भी अतिथि गण का परिचय कराया। जिसमें ब्लॉक के तीन विजेताओं क्रमशः प्रथम विजेता अर्पित कुमार, धीवरपुरा, द्वितीय विजेता वंश कुमार घनसूरपुर व तृतीय विजेता ऋतिक कुमार सक्तलपुर मिलक रहे। कार्यक्रम का संचालन मौ असलम द्वारा किया गया। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष शमीम अहमद, मंत्री कमलकांत, नवीन कुमार, रामपाल सिंह, नामिता तयागी, डॉ माहे मुनीर हाशमी, इति गुप्ता, पूजा, अंकिता, श्वेता, पिंकी पश्चिमी, अंशु रानी, अकांशा,गिरीश कुमार, राजदीप, विनय वर्मा,नितिन वालियान, रिमिश कुमार, सलमान, राजीव कुमार, संगीता भाटिया आदि रहे। सभी दर्शकों ने कार्यक्रम की बहुत सराहना की। और स्कूल के सभी लोगों का धन्यवाद अदा किया गया है।