रिपोर्टर/जितेंद्र कुमार (परिपाटी न्यूज़)
नगीना, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) शबे -बरात व महाशिवरात्रि के पर्व को नजदीक आता देख पुलिस अधीक्षक ग्रामीण में चुस्त -दुरुस्त कराई व्यवस्था नगीना के बाजार व चौराहों पर पुलिस के जवान तैनात किए गए। सीओ नगीना को निर्देश देते हुए कहा कि मेन बाजार में ई-रिक्शाओ का संचालन वन वें करायें। आज दोपहर लगभग 2:30 बजे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राम अर्ज सिंह ने तहसीलदार संतोष कुमार,सीओ देश दीपक सिंह,थाने की पुलिस फोर्स के साथ सुरक्षा के लिहाज से जनता में पुलिस का विश्वास बरकरार रखने के लिए। थाने से पैदल फ्लैक मार्च शुरू

कर नगर के मुख्य बाजार जामा मस्जिद,बडा मन्दिर, लुहारी सराय,एम एम इंटर कालेज, गांधी मुर्ति तिराहा, नगीना रेलवे स्टेशन रोड होते हुए।जौहर द्वार स्थित चितौड़गढ़ पुलिस चौकी नगीना पर जाकर समाप्त हुआ। अपर पुलिस अधीक्षक ने पैदल मार्च के दौरान बाजार में

जाम की स्थिति को देखते हुए ।सीओ नगीना को निर्देश जारी कर बाजार में लगने वाले जाम पर अंकूश लगाने को कहा । जिससे त्योहारों के दौरान किसी भी तरह का माहौल खराब ना हो सभी त्यौहार शांति से बीत जाए