Spread the love

रिपोर्टर अजमल अंसारी

चांदपुर (परिपाटी न्यूज़) बिजनौर के चांदपुर में पंडित दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना एवं उ0प्र0 कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वाधान से दिनांक- 21-02-2024 को चांदपुर डिग्री कॉलेज विकास खण्ड जलीलपुर चांदपुर बिजनौर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसका उदघाटन मुख्य अतिथि श्रीमति सुमन त्यागी पूर्व जिलाध्यक्ष बिजनौर द्वारा किया गया इस रोजगार मेले में लगभग 290

प्रशिक्षणार्थियों ने प्रतिभाग किया जिसके सापेक्ष लगभग 165 प्रशिक्षणार्थियों को 07 कम्पनियो के द्वारा सेवायोजित कराया गया , रोजगार मेले के आयोजन में श्री मारकण्डे चौरासिया जिला कौशल प्रबंधक, डी0पी0एम0यू0 बिजनौर, श्री दिलशाद अहमद, श्री मदनपाल सिहं, फैसल खान, महजबी जहां, अनुज कुमार, अजरा शरीफ की महत्वपूर्ण भूमकिा रही।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद