Spread the love

रिपोर्ट -सतवेन्दर सिंह गुजराल

नूरपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) ब्लॉक स्तरीय हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख आकांक्षा चौहान व खंड शिक्षा अधिकारी अमरेश कुमार ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रचलित किया।खंड शिक्षा अधिकारी ने मुख्य अतिथि को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया। वहीं बच्चों द्वारा मुख्य अतिथि के सम्मान में गीत प्रस्तुत किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि 3 वर्ष से 6 वर्ष तक के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए सभी को अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों शिक्षक व विद्यालय

प्रबंधन समिति को इस दिशा में पहल करनी होगी। इसके पश्चात ब्लॉक प्रमुख आकांक्षा चौहान ने अपने उद्बोधन में कहा कि बच्चे देश का भविष्य है। देश के विकास में शिक्षा का अहम योगदान है। सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को आर्थिक मजबूरी होती है। ऐसे बच्चों को शिक्षा से जोड़ना शिक्षकों का दायित्व है। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभाशाली बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सीडीपीओ सतीश कुमार, केआरपी एआरपी अमित कुमार, शिक्षिका यशोदा देवी आदि ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। केआरपी लवी चौहान व भूपेंद्र सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस दौरान राहुल चौधरी, मंगू सिंह,अंगजीत सिंह,जाहिद अल्वी, गुलजार अहमद, भोपाल सिंह, मोनिका शर्मा, मूलचंद, सीमा देवी, रुबिका परवीन, पंकज राणा आदि शिक्षकों के अलावा आंगनबाड़ी कार्यकत्री शामिल रही

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद