Spread the love

रिपोर्ट-मुनेश चन्द शर्मा/परिपाटी न्यूज मीडिया चांदपुर

चान्दपुर बिजनौर (परिपाटी न्यूज) चान्दपुर के नगर पालिका के द्वारा सन् 2016-17 में गौशाला बनाई गई है। जिसका आकस्मिक रूप से कल मंगलवार शाम करीब 4 बजे चांदपुर नगर पालिका द्वारा संचालित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के पास गौशाला का भारतीय गौ रक्षा वाहिनी के जिला अध्यक्ष विनोद शर्मा और जिला महामंत्री मुनेश चंद्र शर्मा ने गौशाला को जाकर देखा तो पशु शेल्टर होम में अनेक भारी खामियां पाई गई। जिसमें पशुओं के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए एक डॉक्टर रूम भी बना हुआ है।

परंतु उस डाक्टर रूम को देखकर ऐसा लगता है कि इसमें शायद ही कभी कोई चिकित्सक आकर बैठा हो। दूसरा पशुओं के पीने के लिए जो पानी की हौज बनी हुई है उसकी स्थिति बहुत ही गंदी हालत में पाई गई उससे अच्छा तो तालाब का पानी होता है ।वही गोबर से एक पाइप जैसी चीज बनाने वाली मशीन भी खराब स्थिति में पाई गई ।पशुओं के चारा खाने की चरें बिल्कुल खाली मिली। ऐसा लगता था। देखने में जैसे के उसमें कोई सुबह से कोई चारा डाला ही नहीं गया हो। वहीं एक गाय बहुत ही घायल अवस्था में मिली जिसकी कमर पर एक भयानक जख्म बना हुआ है। और दो गायें बीमार थीं और बहुत ही कम मात्रा में भूसे का स्टॉक पाया गया जिस भूसे को वहां पर मौजूद 100 से ऊपर पशु एक दिन में ही अपना ग्रास बना सकते हैं। गौशाला के पीछे एक ट्रैक्टर ट्राली नगर पालिका की जेसीबी मशीन द्वारा खाद भर्ते हुए पायी गयी।खाद भर कर ले जाई गई । मौजूद सर्वेंट ने बताया कि यह सामने जो खेत दिख रहे हैं यह खाद इनमें डाला जाएगा ।परंतु वही पालिका कर्मचारी राहत अली ने फोन पर बताया कि यह खाद बेच दिया गया है ।कुल मिलाकर के पशु शेल्टर होम की स्थिति दयनीय मिली। वही पशु सेंल्टर होम के अन्दर कूड़ा उठाने वाले नई अवस्था में नगर पालिका के दो ट्रक भी खड़े हुए मौजूद मिले। विश्वत सूत्रों द्वारा जानकारी मिली कि शेल्टर होम में कभी भी कोई नगर पालिका अधिकारी निरीक्षण के लिए बहुत कम ही पहुंचता है। अधिकतर गायों के कानों में पड़े बिल्ले भी मिले भारतीय गौ रक्षा वाहिनी के जिला अध्यक्ष विनोद शर्मा और जिला महामंत्री मुनेश चंद्र शर्मा ने उक्त गौशाला के संबंध में मिले खामियों को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के सामने पहुंचाने का आश्वासन दिया है।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *