Spread the love

रिपोर्ट-सतवेन्दर सिंह गुजराल

नूरपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा में सुखमनी सेवा सोसायटी की ओर सेमाघ माह में चल रहे सुखमनी साहिब के पाठ का मंगलवार को गुरुवाणी कीर्तन के साथ समापन हो गया। साथ ही गुरुवाणी के अमोलक कीर्तन से संगत को निहाल किया।इस अवसर पर हजूरी रागी अरवेंद्र सिंह ने कहा कि सांसारिक विषयों से ध्यान हटाकर एकाग्र चित्त रूप में जो भी सांसारिक प्राणी सुखमनी साहिब के पाठ का उच्चारण करता है और उसको श्रवण करने की प्रक्रिया

अपनाता है। उसका जीवन सदैव खुशहाल रहता है। वह सुख, समृद्धि से संबंधित अनेक उपलब्धियां भी अर्जित करता है। बताया कि नियमित रूप से सुखमनी साहिब का पाठ करने वाले और सुनने वाले की काया निरोगी बनी रहती है। वहीं गुरु घर की सेविकाओं ने गुरुवाणी के अमोलक कीर्तन से उपस्थित संगत को निहाल किया।

गुरुद्वारा कमेटी की ओर से स्त्री सत्संग की सदस्यों को गुरु की बख्शीश सरोंपा देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सुखमनी सेवा सोसायटी की सदस्य प्रीतम कौर, सुरेंदर कौर,शरण कौर, सुनीता कौर, बबली कौर,जसवीर कौर,संसार कौर के अलावा गुरुद्वारा कमेटी के उप प्रधान रिंकू भाटिया, आडिट मैनेजर सिंह राजू,मीडिया प्रभारी गुणवंत सिंह राठौर, गुरमेल सिंह रोहित मुंशी,सचिन सिंह आदि संगत शामिल रही। अरदास उपरांत गुरु का लंगर छकाया गया।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद