Spread the love

जिला क्राइम रिपोर्टर बिक्रमजीत सिंह हरिद्वार

रुड़की (परिपाटी न्यूज)27 दिसंबर की रात को जोगेन्द्र सिंह की उस समय हत्या कर दी गई जब वह अपने घर के अंदर बैठे हुए थे। जोगेन्द्र के अपने बेटे अनुराग से संबंध ठीक नहीं थे। पुलिस ने अनुराग से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने शूटर प्रिंस के साथ मिलकर पिता की हत्या की योजना बनाई। नाम ताऊ का… फोटो पिता की… बेटे ने हत्या का बनाया मास्टरप्लान, पेशेवर शूटर को किश्तों पर दिए लाखों शा व अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों से दोस्ती से बेटे को रोकना एवं पिता का बार-बार टोकाटाकी करना बेटे को इतना नागवार गुजरा कि उसने पेशेवर शूटर को कई किश्तों में लाखों रुपये देकर पिता की ही हत्या करवा दी। आरोपित ने शूटर को अपने ताऊ की हत्या करवाने की बात कही थी और फोटोग्राफ अपने पिता के दिए थे। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपितों को न्यायालय में पेश किया, यहां से उनको चार दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। रुड़की गंगनहर कोतवाली में शनिवार को पत्रकार वार्ता में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि 27 दिसंबर की रात को जोगेन्द्र सिंह की उस समय हत्या कर दी गई, जब वह अपने घर के अंदर बैठे हुए थे। पुलिस टीम लगातार इस हत्याकांड की छानबीन कर रही थी। पुलिस को जानकारी मिली कि जोगेन्द्र के अपने बेटे अनुराग से संबंध ठीक नहीं थे। पुलिस ने अनुराग से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि चार पांच साल से उसके कई ऐसे दोस्त बन गए थे, जो नशा करते थे और अपराधिक प्रवृत्ति के थे। जिसकी वजह उनके खर्चे भी उसको उठाने पड़ते थे। इसके लिए कई बार उसने घर में चोरी भी की। इस बात की जानकारी उसके पिता जोगेन्द्र को लग गई। उन्होंने कई बार उसकी पिटाई की और उसे घर में भी बंद रखा।इसके बाद उसने पिता को ही रास्ते से हटाने की ठान लगी। इसी दौरान इंटरनेट मीडिया पर उसकी दोस्ती उत्तरप्रदेश के जिला बुलंदशहर, थाना सिकंदराबाद के ग्राम भराना निवासी प्रिंस खटाना से हुई। प्रिंस पेशेवर शूटर है और हत्या के एक मामले में जेल भी जा चुका है। इसके बाद उसकी कई बार प्रिंस से मुलाकात हुई। इसके बाद उसने प्रिंस के साथ मिलकर पिता की हत्या की योजना बनाई।अनुराग ने प्रिंस को बताया कि उसका ताऊ उनको तंग कर रहा है। उनकी संपत्ति हड़पना चाहता है, यदि ताऊ की मौत ना हुई तो वह कंगाल हो जाएंगे। इसलिए ताऊ का मरना जरूरी है। इसके लिए घर की कई बार रेकी गई व अनुराग ने प्रिंस को फोटोग्राफ्स दिखाए और 27 दिसंबर को पिता की हत्या करवा दी। प्रिसं को भी हत्या के बाद ही पता चला कि उसने अनुराग के ताऊ की नहीं, ब्लकि पिता की हत्या की है।इस पर पुलिस की एक टीम ने मुख्य शूटर प्रिंस खटाना, जिला बुलंदशहर, ग्राम भराना निवासी आशिक गुर्जर, प्रशांत खटाना और प्रशांत यादव निवासी ग्राम कोटा, थाना गुलावटी जिला बुलंदशहर को नोएडा में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा हत्या की योजना में शामिल अनुराग के दोस्त अंकुश निवासी ग्राम धर्मपुर थाना खानपुर हरिद्वार को भी गिरफ्तार कर लिया है।आरोपितों के पास से 32 बोर की दो पिस्टल, तमंचा, कार, मोटरसाइकिल एवं चार मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं। हत्याकांड के अनावरण में शामिल सीआइयू, थाना पुलिस को एसएसपी ने 10 हजार रुपये का इनाम दिया है। इस मौके पर एसपी देहात एसके सिंह, सीओ पल्लवी त्यागी, कोतवाल गोविंद कुमार आदि मौजूद रहे।

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *