Spread the love

अमित सैनी

हरिद्वार (परिपाटी न्यूज) रविवार दिनांक 28.01.2024 मन्नत फाउंडेशन की ओर से हर हरिद्वार में जगह जगह किया गया भंडारे का अयोयनआज रविवार के दिन मन्नत फाउंडेशन NGO की टीम के द्वारा हर की पोरी के पास और नमामि गंगे घाट पर किया गया भंडारे का आयोजन जिसमें सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं ने पूड़ी सब्जी का आनन्द लिया मन्नत फॉन्डेशन के अध्यक्ष विक्रमजीत सिंह ने बताया हमे बहुत गर्व महसूस होता है

कि भगवान ने हमें मानवता की सेवा करने के लिए चुना है और हमारी संस्था ऐसे ही समय-समय पर गरीब लोगों के लिए भंडारा और भी जरूरत का सामान जिसमें कपड़ा ,बिस्तर,दवाइयां, खून दान जैसे कैंप,राशन बांटना आदि का अयोजन करती रहती है। साथ ही बच्चों के लिए किताबें कॉपी पेंसिल स्कूल बैग बी अरेंज करवा कर देती है साथ ही उन्होंने कहा के हमारे घर में ऐसा सामान कपड़े बिस्तर बच्चों के खिलौने पुरानी किताबें जूते चप्पल आदि होते हैं

जिनको हम फेंक देते हैं तो उनको फेंकने की जगह आप हमारे NGO से संपर्क करके हम तक पहुंचा सकते है जो कि हम उस समान को जरूरतमंद लोगों को पहुंचा सके जो खुद खरीद नहीं सकते। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि हमें उन्होने ने बताया के हम सबको ऐसे काम मानवता की सेवा करने के लिए किसी दिन या त्यौहार का इंतजार नहीं करना चाहिए क्योंकि भूख और मजबूरी किसी दिन और त्योहार का इंतजार नहीं करती है इसलिए जैसे भी हो सके समय-समय पर हमें गरीब लोगों के लिए भी कुछ ना कुछ करते रहना चाहिए साथ ही उन्होंने लोगों से अपील भी कि वह भी हमारे साथ जुड़ कर सेवा का लाभ प्राप्त कर सकते है।

सेवा के दौरान मन्नत फॉन्डेशन टीम मेंबर विक्रमजीत सिंह,अभिषेक कश्यप, सूरज कुमार अमित सैनी, हिन्दू युवा वाहिनी प्रदेश मिडिया प्रभारी अमित वर्मा, नसीम अंसारी,यश थापा,शिव कुमार पाठक आदि अन्य लोग भी शामिल रहे।

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *