अमित सैनी/रायवाला
हरिद्वार परिपाटी न्यूज। लक्सर भोगपुर क्षेत्र में यूपी के खनन माफिया का कब्जा हो रहा है यह वाहन पहले तो रात्रि में ही चोरी से चलते थे परंतु अब तो यह दिन रात लगातार अवैध खनन सामग्री ओवरलोड लेकर लक्सर के रास्ते यूपी में जा रहे हैं यह उत्तराखंड के राजस्व को GST बिल व खनन रॉयल्टी के रूप में लाखों रुपए का चूना लगा रहे हैं इन ओवरलोड वाहनों से राज्य की

सड़कों को भारी नुकसान हो रहा है और क्षेत्र में दुर्घटना की स्थिति भी बनी रहती है इन वाहनों से उत्तर प्रदेश सरकार को भी काफी नुकसान हो रहा है जो गाड़ी उत्तराखंड से यूपी में खनन सामग्री लेकर जाती है उनको लगभग ₹7 कुंतल के हिसाब से ट्रांजैक्शन फीस (TP) उत्तर प्रदेश सरकार में जमा करानी होती है परंतु यह वाहन उत्तराखंड से ही रॉयल्टी की चोरी करके लाते हैं इस आधार पर यह यूपी में TP नहीं करवाते ।इससे
उत्तर प्रदेश सरकार को भी लाखों का नुकसान हो रहा है अमित सैनी द्वारा इन अवैध खनन सामग्री से भरे वाहनों की शिकायत कई बार रुड़की आरटीओ, क्षेत्रीय विधायक अनुपमा रावत जी, एसडीएम लक्सर, लक्सर सीईओ, मुख्यमंत्री पोर्टल और खनन विभाग को भी कई दफा फोन व पत्राचार के माध्यम से कर चुके हैं फिर भी धरातल पर कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही और यह वाहन पूर्व के भांति ऐसे ही अवैध खनन सामग्री उत्तराखंड से यूपी में स्थानांतरण कर रहे हैं। यूपी के कुछ खनन माफिया का कहना है कि यह सब ऐसे ही चलता रहेगा यह तो प्रशासन की मर्जी से चल रहा है।