रिपोर्ट -हरिओम सिंह
लखीमपुर खीरी परिपाटी न्यूज। पुलिस अधीक्षक द्वारा,पुलिस लाइन परेड ग्राउन्ड में फुल ड्रेस रिहर्सल परेड का किया गया निरीक्षण; परेड मे भाग लेने वाले जवानों की मेहनत व लगन की तारीफ करते हुए गणतंत्र दिवस पर पुरे जोश व जज्बे के साथ भव्य परेड प्रदर्शन करने के लिये किया गया प्रेरित।26, जनवरी गणतंत्र दिवस 2024 के अवसर पर पुलिस लाईन खीरी में आयोजित होने वाले भव्य परेड का आज दिनांक 24.01.24 को फुल ड्रेस रिहर्सल परेड किया गया। जिसका निरीक्षण पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया । रिहर्सल परेड मे पुलिस अधीक्षक के आगमन पर प्रथम कमांडर क्षेत्राधिकारी पलिया द्वारा रिहर्सल परेड की तरफ से मान-प्रणाम प्रस्तुत करते हुए सलामी दी गयी । सलामी के उपरांत रिहर्सल परेड मे मुख्य अतिथि की

भूमिका निभा रहे मुख्य आरक्षी राम गोविंद तिवारी का आगमन हुआ जिन्हे परेड कमांडर द्वारा सलामी दी गयी , सलामी के उपरांत मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया । प्रथम व द्वितीय कमांडर द्वारा सम्पूर्ण परेड को मुख्य मंच से सलामी लेते हुए मार्च पास्ट कराया गया। तत्पश्चात परेड द्वारा फायरिंग का प्रदर्शन किया गया तथा सम्पूर्ण रिहर्सल परेड को भव्यता से प्रस्तुत किया गया । रिहर्सल परेड मे पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा परेड को शपथ दिलाई गयी तथा परेड को संबोधित करते हुए परेड की भव्यता को और आकर्षक बनाये जाने के लिये सुझाव दिये गये तथा जवानों द्वारा प्रस्तुत रिहर्सल परेड की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी । परेड मे कुल 09 टोलियों ने प्रतिभाग किया । इसके अतिरिक्त मोटर साईकिल दस्ता , 112 आपात सेवा, डाग स्कवायड , रेडियों संचार ,फिल्ड यूनिट, वज्र वाहन , भूत पूर्व सैनिक , अग्नि शमन , एम्बुलेंस आदि सम्मिलित रहे। परेड आकर्षण का केन्द्र रिहर्सल परेड द्वारा मार्च पास्ट व फायरिंग किया जाना, फायर सर्विस द्वारा तिरंगा झण्डे की जलधारा प्रस्तुत किया जाना , ग्राम प्रहरियो द्वारा मार्च पास्ट , भूतपूर्व सैनिको द्वारा सलामी , मोटर साईकिल व 112 दस्ता द्वारा मंच से आकर्षक तरीके से मार्च पास्ट करते हुए गुजरना व स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत किये गये मनमोहक कार्यक्रम रिहर्सल परेड के आकर्षण का केन्द्र रहें । रिहर्सल परेड के दौरान आये हुये अतिथियों द्वारा तालियों की गड़गड़ाहट से भव्य रिहर्सल परेड की प्रशंसा की गयी। कार्यक्रम का संचालन श्रीराम मोहन गुप्ता व संचालिका म0आ0 प्रियंका द्वारा किया गया । इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक , कई सर्किल के क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्ष व पुलिस बल तथा विभिन्न स्कूलों के स्कूली बच्चे , शिक्षक-शिक्षिकायें व अन्य दर्शक गण मौजूद रहें।