
रिपोर्ट- सतवेन्दर सिंह गुजराल/परिपाटी न्यूज़ मीडिया नूरपुर
नूरपुर,बिजनौर(परिपाटी न्यूज़)। नगर पालिका परिषद के चैयरमेन डॉ महेंद्र प्रताप सिंह ने शहर के सौंदर्यकरण एवं विकास कार्यों हेतु केबिनेट मंत्री डॉ ए के शर्मा को एक ज्ञापन सौंपा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नूरपुर नगर पालिका चेयरमैन डॉ एम पी सिंह ने लखनऊ पहुंचकर कैबिनेट मंत्री ए के शर्मा से मुलाकात की। डॉ महेंद्र प्रताप सिंह ने नगर के सौंदर्यकरण एवं विकास कार्यों सम्बंधित केबिनेट मंत्री को एक ज्ञापन सौंपा। केबिनेट मंत्री ने नूरपुर नगर के विकास के लिए चेयरमैन डॉ एम पी सिंह को आश्वासन दिया।