Spread the love

संवाददाता-जितेंद्र कुमार तोमर/परिपाटी न्यूज मीडिया

ताजपुर, बिजनौर (पीपीएन) आज ग्राम भोगपुर में पतंजलि योग समिति के तहसील प्रभारी व इंटरनेशनल नेचुरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन के जिला उपाध्यक्ष योगाचार्य प्रकाश चंद के निर्देशन में यज्ञ एवं हवन का अनुष्ठान किया गया । मुख्य अतिथियों के रूप में जितेंद्र बैस , देवराज महाराज, प्रमोद त्यागी, राजीव रुहेला, डाo एन पी सिंह, सुगंध कुमार आदि रहे । हिन्दू जागरण मंच के प्रांत महामंत्री जितेंद्र बैस ने वैदिक विधि से यज्ञ कराते हुए मंत्रोच्चारण का कार्य किया । यजमान के रूप में सुरेंद्र सिंह व विमला देवी, परमवीर सिंह व सुनीता देवी और सुगंध कुमार व पवन देवी उपस्थित रहे । कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को देखकर वातावरण और वायु की शुद्धि के लिए यज्ञ में दिव्य औषधियां जैसे नीम, हरसिंगार, काला बांसा, पत्थरचट्टा, तुलसी, गिलोय आदि की आहुति दी गई । जितेंद्र वैस ने यज्ञ के महत्व पर विशेष व्याख्यान दिया । उन्होंने कहा कि यज्ञ में दिव्य औषधियों की आहुति देने से उनके लाभ हमें कई गुना बढ़कर मिलते हैं । योगाचार्य प्रकाश चंद ने कहा कि वेदों के अनुसार यज्ञ सर्व श्रेष्ठ कर्म है ।

आज हवन में मुख्य रूप से पुष्टिकारक, सुगंधिकारक और रोगनाशक तीन प्रकार की समिधा और सामग्री का प्रयोग किया गया है । प्रमोद त्यागी का कहना है कि आज घर घर में हवन करने की परम आवश्यकता है । वातावरण की शुद्धि और प्रतिरोधक क्षमता के विकास के लिए यज्ञ सर्वोत्तम कार्य है । पतंजलि युवा संगठन के जिला प्रभारी राजीव रुहेला ने कहा है कि अष्टांग योग के साथ-साथ यदि हमारी दिनचर्या में हवन जुड़ जाता है तो निश्चय ही हम कोरोना को हरा देंगे । हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी डॉक्टर एनपी सिंह ने दिव्य औषधियों के वैदिक हवन यज्ञ के सफल आयोजन पर योगाचार्य प्रकाश चंद, मानवेंद्र, अनुज, शुभम राजपूत, प्रिंस कुमार आदि समस्त टीम को बधाई दी । उन्होंने कहा है कि वास्तव में हमें कोरोना से लड़ने के लिए यज्ञ एवं हवन जैसे हथियार को अपनाना आवश्यक है । इसके साथ सरकारी गाइडलाइन का पालन करते हुए उन्होंने यज्ञ व हवन को अपनी जीवनचर्या का अभिन्न अंग बनाने का आवाहन किया है । हवन कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामपाल सिंह, मिथलेश देवी, रूबल कुमारी, हरगोविंद सिंह, आरब चौहान, अनय चौहान आदि उपस्थित रहे । कोरोना को हराने के लिए विशेष हवन यज्ञ के आयोजक के रूप में प्रिंस कुमार, मानवेंद्र सिंह, शुभम व अनुज कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद