Spread the love

एसपी तंवर

किरतपुर, बिजनौर ( परिपाटी न्यूज़) ।कल श्री रघुनाथा स्पोर्ट्स ट्रस्ट द्वारा किरतपुर क्रिकेट ग्राउंड में एक दिवसीय क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डीडीपीएस क्रिकेट अकादमी ने 40 ओवरों में 5 विकेट के नुक्सान पर 245 रन का स्कोर बनाया। उनकी ओर से परोपकार सिंह ने शानदार 81 पारी खेलकर टीम को एक विशालकाय स्कोर तक पंहुचाया। परोपकार सिंह के

अलावा अंकुर पाल ने 32, लकी कुमार ने 19 और मात्र 10 वर्ष आयु के तन्मय राठी ने 119 गेंद खेलकर 20 रन नॉट आउट बनाते हुए संयम और धेर्य का परिचय दिया। किरतपुर क्रिकेट अकादमी की ओर से मानवी ठाकुर, रिहान और प्रिंस ने एक एक विकेट लिया। बाद में बल्लेबाजी करते हुए किरतपुर की टीम 40 ओवर खेलकर 168 रन ही बना पाई और 77 रन से मैच हार गई। उनकी ओर से प्रिंस ने 54 और आर्यन ने 20 रन बनाये। डीडीपीएस क्रिकेट अकादमी की ओर से अश्विन, अंकुर, अरमान ने एक-एक विकेट लिए तो वहीं लकी कुमार ने 2 विकेट प्राप्त किये। प्लेयर ऑफ डी मैच का पुरस्कार तन्मय राठी को उनकी 119 गेंदों की धैर्य भरी पारी के लिए दिया गया।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद