रिपोर्ट,, विनीत कुमार (परिपाटी न्यूज़)
कांठ,मुरादाबाद (परिपाटी न्यूज़)कांठ नगर के विभिन्न स्थानो पर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व कार्यक्रम आयोजित हुए. शिव मोनी वाला मंदिर पर भगवान श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण श्री राम जन्मभूमि अयोध्या से एलईडी के माध्यम से क्षेत्र के नगर वासियों को दिखाया जाएगा अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर नगर में जगह-जगह सुंदरकांड व हनुमान चालीसा व सभी मंदिरों को सुंदर सजाकर भंडारे का आयोजन किया जा रहा हैनगर कांठ भी भगवामेय दिखाई दे रहा है श्री रामलीला मंदिर से नगर में भव्य श्री राम दरबार व अन्य झांकिओ के साथ शोभा यात्रा

निकाली गई वह नगर के विभिन्न स्थानों से भी शोभा यात्रा निकाली गई नगर में रामलला प्राण प्रतिष्ठा का उत्साह देखने को मिला परिपाटी न्यूज़ संवाददाता क्षेत्र के कई इलाकों में जाकर राम भक्तों से बात की राम भक्तों ने बताया कि हमारे प्रभु श्री राम कि कल प्राण प्रतिष्ठा है जिसमें हम जिस प्रकार दीपावली मनाते हैं उसी प्रकार से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन मनाएंगे क्योंकि हमारे प्रभु श्री राम का अयोध्या नगरी में 500 साल बाद पूनः आगमन होने जा रहा है भक्तों में काफी बढ़ चढ़कर उत्साह देखने को मिला