एसपी तंवर
बिजनौर ( परिपाटी न्यूज़) । बिजनौर जेल में हत्या के मामले में सजा काट रहे केदी की उपचार के दौरान मौत हो गई है। अमरोहा जिले के थाना गजरौला के कांकाठेर निवासी नानक ( 70 ) हत्या के मामले में बिजनौर जेल में सजा काट रहा था। बतादे कि नानक काफी समय से लीवर की समस्या से जूझ रहा था, जिसका काफी समय से उपचार भी चल रहा था हालत बिगड़ती देख प्रशासन ने परिजनों को सूचित कर 18 जनवरी को नानक को

मेरठ अस्पताल में भर्ती करा दिया था जहाँ उसका उपचार चल रहा था। नानक ने शनिवार की सुबह मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। परिपाटी न्यूज़ से बातचीत के दौरान जिला बिजनौर के जेलर रविन्द्रनाथ ने कहा कि नानक पिछले काफी समय से गंभीर लीवर की बिमारी से जूझ रहा था।