
रिपोर्ट- अमित कुमार/परिपाटी न्यूज़ मीडिया कांठ
कांठ मुरादाबाद (परिपाटी न्यूज़)। जिलाधिकारी मुरादाबाद मानवेंद्र सिंह ने सोशल फाउंडेशन के संस्थापक एवं लक्ष्य बुक बैंक के निदेशक डॉ0 अनुज अग्रवाल की प्रथम पुस्तक “अयोध्या में फिर से लौटे राम” 500 वर्षों के संघर्ष की कहानी के पोस्टर के विमोचन किया । पुस्तक के लेखक डॉ0 अनुज अग्रवाल ने बताया कि अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के मंदिर में रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है । इसी क्रम में अयोध्या में फिर से लौटे राम पुस्तक में 500 वर्षों के संघर्ष की इतिहास की कहानी है ,तमाम ऐसे लोग हैं जिनके बारे में जानना बेहद जरूरी है ऐसे अनगिनत लोग जिन्होंने अपने प्राणों की आहुतियां इस मंदिर के लिए दी, उनको समर्पित इस पुस्तक में आप संघर्ष की कहानी पढ़ेंगे । सिद्ध महात्मा श्यामानंद जी महाराज, भिटी के राजा मेहताब सिंह ,देवी दीन पांडे ,महाराज रणविजय सिंह, रानी जय राजकुमारी ,समर्थ गुरु श्री रामदास जी, श्री वैष्णव दास जी मकरही के राजा, राजा गुरु दत्त सिंह महंत रघुवर दास जी के बलिदान की कहानी इस पुस्तक में प्रमुखता से प्रकाशित की जा रही है।

डॉ अनुज अग्रवाल ने बताया कि राम मंदिर निर्माण के लिए हुमायूं की शाही सेना से लड़कर 3000 नारियों के साथ शहीद हुई रानी हंसवर की शहादत की दास्तान को इस पुस्तक के माध्यम से रेखांकित किया गया है । इस पुस्तक में बताया गया है कि किस तरह से बीरबल एवम टोडरमल के कहने पर अकबर ने तीन फीट के चबूतरे पर खस की टाट में राम का छोटा सा मंदिर बनवाया था । सिकंदर लोदी के शासनकाल में मौजूद मंदिर का विवरण भी इस पुस्तक में दिया गया है । आज भी अयोध्या के एक गांव के लोग क्यों रहे सिर एवं पांव से नंगे पैर । इस रहस्य को भी पुस्तक में प्रकाशित किया गया है । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ , विहिप , बजरंग दल ,भाजपा की भूमिका का वर्णन भी इस पुस्तक के माध्यम से किया गया है। पुस्तक के पोस्टर के विमोचन के दौरान कक्षा केंद्र के रजत प्रभाकर, डॉ0 गौतम सिंह, शुभम कुमार अनुष्का अग्रवाल आदि उपस्थित रहे ।