
रिपोर्ट- एसपी तंवर/परिपाटी न्यूज़ मीडिया बिजनौर
बिजनौर(परिपाटी न्यूज़)। ट्रेन से कटकर माँ बेटी की हुई दर्दनाक मौत परिवार में मचा कोहराम। बतादे मृतिका युवती मानसिक रूप से बीमार चल रही थी। युवती के मानसिक रूप से बीमार चलने की यदि बात करें तो बतादे ससुराल पक्ष से युवती का फैसला हो चुका था।

जिसकी वजह से वो डिप्रेशन में जा चुकी थी। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के किरतपुर क्षेत्र के गाँव सीकरी की रहने वाली युवती डिप्रेशन के चलते घर निकल पड़ी, लड़की को जाता देख उसकी माँ भी पीछे पीछे चल पड़ी। युवती ने रेलवे फाटक पर पंहुच कर चलती ट्रेन के आगे जैसे ही कूदी तो उसे बचाने के लिए उसकी माँ भी पीछे पीछे कूद गई, जिससे माँ बेटी की ट्रेन की चपेट में आने मृत्यु हो गई। पुलिस ने माँ बेटी के शव को कब्जे मे लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया है।