Spread the love

रिपोर्टर- जितेन्द्र कुमार/अपर ब्यूरो चीफ जिला बिजनौर
परिपाटी न्यूज़ मीडिया बिजनौर

राजा का ताजपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज)- भारत सरकार की समस्त योजनाओं के प्रचार प्रसार को लेकर मोदी के गारंटी रथ के साथ गांव-गांव विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंच रही है उसी श्रृंखला में विकसित भारत संकल्प यात्रा जिले की प्रसिद्ध ग्राम पंचायत ताजपुर पहुंची यात्रा में मुख्य अतिथि नूरपुर ब्लॉक प्रमुख आकांक्षा चौहान रही ग्राम प्रधान फरहाना परवीन के नेतृत्व में चौक बाजार में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया विकसित भारत संकल्प यात्रा में ग्राम प्रधान फरहाना परवीन व ग्राम प्रधान पति हाजी शमशाद अहमद फरीदी ने मुख्य अतिथि व अन्य विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

विकसित भारत संकल्प यात्रा में आंगनबाड़ी पुष्टाहार विभाग, समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, उज्ज्वला योजना विभाग, कृषि विभाग, एवं अन्य विभागों के लगे हुए स्टॉल लाभार्थियों को सरकार की योजनाओं के बारे में बता रहे थे और पात्र लाभार्थियो को योजनाओं का लाभ देने का प्रयास कर रहे थे यात्रा के दौरान हो रही सभा में नेहरू युवा क्लब ताजपुर अध्यक्ष शुभम वालिया ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार ऐसा हो रहा है की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिये सरकारी विभाग गांव-गांव पहुंच रहे हैं।

और पात्र लाभार्थियों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं इस हेतु प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का धन्यवाद प्रकट किया इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री उषा रानी, ममता शर्मा आदि के नेतृत्व में गर्भवती महिलाओं की ब्लॉक प्रमुख के कर कमलों द्वारा गोद भराई कार्यक्रम कराया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख आकांक्षा चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सैकड़ो महत्वाकांक्षी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिये प्रयास किया जा रहा है और अंतिम पंक्ति में खड़े हुए व्यक्ति को भी सरकारी योजना का लाभ बिना किसी भेदभाव के दिया जा रहा है ब्लॉक प्रमुख ने ब्लॉक नूरपुर के अंतर्गत आने वाली अनेक योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी तथा सभी को विकसित भारत की शपथ दिलाई विकसित भारत संकल्प यात्रा में एडीओ गणेश कुमार, ग्राम पंचायत सचिव अमित कुमार, कमरुल हफीज सिद्दीकी, डॉ० रोहतास सिंह, होरी सिंह त्यागी, भाजपा नेता विवेक सरोहा, ग्राम पंचायत सदस्य अर्जुन गिरी, मा० दयानन्द, डा० राजपाल सिंह, मोहित राजपूत, शाहरुख अहमद, नजमा परवीन, शबनम परवीन आदि के साथ सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। विकसित भारत संकल्प यात्रा के पश्चात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा किए गए 15 से 22 जनवरी के मध्य मंदिरों पर सफाई अभियान के तहत ब्लॉक प्रमुख आकांक्षा चौहान के नेतृत्व में अनेक ग्रामीणों ने मां चामुंडा देवी स्थल पर पहुंचकर श्रमदान किया व सफाई का संदेश दिया।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *