Spread the love

रिपोर्ट मुनेश चन्द शर्मा परिपाटी न्यूज मीडिया

चांदपुर परिपाटी न्यूज। बाल ज्ञान निकेतन इंटर कालेज बास्टा की छात्रों ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में कबड्डी टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यालय के प्रधानाचार्य महेश चन्द्र त्यागी ने बताया कि युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वाधान में जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 3 जनवरी को नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम बिजनौर में सम्पन्न हुई। जिसमे बाल ज्ञान निकेतन इण्टर कॉलेज बास्टा की छात्राओं ने कबड्डी प्रतियोगिता में

प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने गुरु जनो का मान बढ़ाया है। विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सभी छात्राओं को सम्मानित किया गया। छात्रा संगीता ने जूनियर में 400 मीटर दौड़ में द्वित्तीय , 200 मीटर दौड़ में तृतिय स्थान प्राप्त किया। कृष्णा ने सीनियर में 800 मीटर दौड़ में तृतिय स्थान प्राप्त किया । जिनमें से चार छात्राओं को जॉन मैं होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए चयन किया गया। विद्यालय इनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है। विद्यालय का नेतृत्व पी.टी.आई. मोहित चौधरी, सदफ सुलतान ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में उपप्रधानाचार्य मनमोहन सिंह, प्राइमरी की प्रधानाचार्या दीपा शर्मा, गौरव चौहान, सतेन्द्र सिंह, चन्द्र प्रकाश, ओमपाल सिंह, पुष्पेन्द्र, मौ. मोहसिन, मौ. मुशीर , समर पाल यादव, कुलदीप सागर, असरपाल सिंह , अलीशा खान, छाया, रुही, महिमा, शिवानी , पायल, सोफिया, उजमा खान, नसरीन, फजिलत , सायमा, प्राची, सुषमा, जीनत अंसारी आदि का योगदान रहा।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद