Spread the love

रिपोर्ट मुनेश चन्द शर्मा परिपाटी न्यूज मीडिया चांदपुर

चांदपुर बिजनौर( परिपाटी न्यूज) क्षेत्र के प्रतिष्ठित संस्थान भगवन्तं पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने नेहरू स्टेडियम बिजनौर मेंआयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपने विद्यालय व परिवार को गौरवान्वित किया। छात्र-छात्राओं के विद्यालय पहुंचने पर छात्र- छात्राओं को प्रमाण पत्र व पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। भगवंत पब्लिक स्कूल के छात्रों ने नेहरू स्टेडियम बिजनौर में आयोजित हुई खेल प्रतियोगिता में वॉलीबॉल खेल में प्रतिभाग करते हुए शानदार प्रदर्शन कर प्रथम

स्थान प्राप्त किया, एवं टीम में शामिल छात्रों के विद्यालय पहुंचने पर सीनियर कोऑर्डिनेटर सुलभ चौहान व विद्यालय परिवार ने उनका स्वागत करते हुए उनको प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। विद्यालय की चेयरपर्सन डॉक्टर आशा सिंह ने विद्यालय को गौरवान्वित करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को भविष्य में आगे ऐसी ही प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने के लिए उत्साहित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यालय की खेलकूद शिक्षिका अर्चना चौधरी द्वारा बच्चों के साथ लगातार उनका प्रयास व कड़ी मेहनत रंग लाई।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद