रिपोर्ट – इरफान अंसारी (परिपाटी न्यूज़ मीडिया )
बिजनौर बिज़नौर (परिपाटी न्यूज़) हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव अमहेड़ा बीती रात्रि पहुंचे पुलिस कप्तान नीरज कुमार जादौन स्थानीय पुलिस तथा ग्रामीणों के साथ किया पैदल गश्त। ग्रामीणों व स्थानीय पुलिस को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।आपको बतादें की जनपद बिजनौर के तेज़तर्रार ईमानदार व साफ छवि के मालिक पुलिस कप्तान नीरज कुमार जादौन द्वारा जनपद

बिजनौर के थाना हल्दौर क्षेत्र के गांव अम्हेड़ा में आपसी सौहार्द तथा शान्ति व्यवस्था कायम रखने हेतु लोगों की समस्याओं को सुना गया ।साथ मे स्थानीय पुलिस व गांव के गणमान्य लोगों के साथ गांव में पैदल फ़्लैग मार्च भी किया गया। पैदल फ़्लैग मार्च में हल्दौर थाना अध्यक्ष राम प्रताप सिंह चौकी इंचार्ज अम्हेड़ा पुलिस बल के साथ शामिल रहे इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने ग्रामीण युवाओं को नशा खोरी अवैध शस्त्रों से दूर रहने की हिदायत भी दी है ।इस अवसर पर समाजसेवी उसमान मुख़्तार , डॉक्टर सज्जन खान , पुलिस मित्र अदनान अली , डॉक्टर सरताज ज़ैदी ,कमाल ज़ैदी ,आफ़ाक़ हुसैन, क़ायम हुसैन,अनीस मंसूरी सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।