Spread the love

रिपोर्ट-सतवेन्दर सिंह गुजराल/परिपाटी न्यूज़ मीडिया नूरपुर

नूरपुर, बिजनौर(परिपाटी न्यूज़)भाई साहब भाई संगत सिंघ सेवादल के सेवादारों द्वारा दशम पातशाही सरवंशदानी श्री गुरु गोविंद सिंह जी के 357 वें प्रकाशपर्व पर 17 वां सालाना विशाल कीर्तन दरबार सजाया गया।


खालसा इंटर कालेज के मैदान में विशाल भव्य पंडाल में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया में आयोजित महान कीर्तन दरबार का शुभारंभ हजूरी रागी अरवेंद्र सिंह जत्थे ने किया। दिल्ली से आये विद्वान रागी भाई जसप्रीत सिंह सोनू ने श्री गोविंद सिंह के जीवन दर्शन को सवा लाख से एक लडाऊं तब ही गोविंद सिंह नाम कहाऊं, सुरा सो पहचानिये जो लडे दिन के हेत-पुर्जा पुर्जा कट मरे कभौ न छड्डे खेत।

मधुर गुरवाणी के माध्यम से प्रकाशमय करते हुए कहा कि ये देश, देश न होता यदि गुरु दशमेश नहीं होता। तथा जगप्रीत सिंह खन्ना वाले एवं गुरजीत सिंह माता साहिब कौर जत्था ऊमरी आदि रागी प्रचारकों ने गुरुवाणी कीर्तन से संगत को निहाल किया। समारोह के दौरान पालिकाध्यक्ष डा०महेंद्र प्रताप सिंह, सुरेंद्र सिंह फलौदिया, वरिष्ट पत्रकार गुणवंत सिंह राठौर, प्रीतम सिंह जयपुर, महेंद्र सिंह आनंद, राजेंद्र सिंह राठौर हल्दौर और समागम में सराहनीय योगदान देने वाले गुरुघर के सेवकों के साथ ही सिख यूथ वेलफेयर सोसायटी, बाबा अजीत सिंह दल, गुरुनानक सेवा सोसायटी सहित अन्य सेवादारों को सरोपा देकर सम्मानित किया गया। दल के प्रधान परवेंद्र सिंह सोनू एवं सतविंदर सिंह बिल्लू के संयुक्त संचालन में आयोजित समागम में दल के पदाधिकारियों का योगदान रहा।अरदास उपरांत समागम का समापन हुआ। समागम के दौरान गुरु अटूट लंगर बर्ताया गया।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *