
रिपोर्ट-रक्षक राजपूत
बिजनौर(परिपाटी न्यूज)। युवा कल्याण एवम् प्रादेशिक विकास दल विभाग, बिजनौर के बैनर तले चल रहे उत्तरप्रदेश खेल लीग के अंतर्गत जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 3 जनवरी को नेहरू स्टेडियम, बिजनौर में हुआ। जिसमे अनेक प्रतिभागी शामिल हुए। इस प्रतियोगिता में मॉडर्न एरा स्कूल के चार विद्यार्थियों ने एक बार फिर से जिला स्तर पर अपने प्रतिभा का लोहा बनवाया। गिन्नी सिंह(कक्षा 9 वीं) ने भाला फेंक में स्वर्ण, राहुल (कक्षा 11वीं) ने गोला

फेंक में स्वर्ण, नवदीप (कक्षा 11वीं) ने भाला फेंक में रजत पदक और अक्षित (सब जूनियर) ने भाला फेंक में कांस्य पदक अर्जित किए। इन खिलाड़ियों में से दो खिलाड़ी गिन्नी सिंह और राहुल का चयन बरेली जोन के लिए हो गया है। मॉडर्न एरा स्कूल की प्राचार्या डॉ सीमा बिस्वास ने बच्चो का जोर शोर से स्वागत किया और शुभकामनाएं दी। कोच कपिल राणा ने भी बच्चो को उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए प्रोत्साहन दिया।