Spread the love

रिपोर्ट- जितेंद्र कुमार/परिपाटी न्यूज़ मीडिया नूरपुर

राजा का ताजपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में सभी हिंदूवादी संगठनों के द्वारा प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या से आए पूजित अक्षत को गौरी शंकर मंदिर से पूरे नगर में प्रभात फेरी निकाल कर घर-घर वितरित किया। 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम जी के मंदिर में

श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा व उद्घाटन के अवसर पर सभी नागरिकों को अयोध्या पहुंचने का निमंत्रण दिया। जो अयोध्या नहीं जा सकते उनको अपने घर पर रहकर ही उद्घाटन समारोह टीवी पर देखने व रात को दीपावली मनाने के लिए कहा गया। इस अवसर पर नगर के गणमान्य व्यक्ति

शामिल हुए। जिनमें शुभम वालिया, डॉक्टर रोहतास सिंह, वीरेंद्र शर्मा, अरुण अग्रवाल, सुनील त्यागी, हिरदेश कुमार गोला, शेर सिंह तोमर, सुरेश कुमार सैनी, सत्येंद्र कुमार आर्य, स्वयंसेवक धनेश्वर शुक्ला, अनूपगौड़, योगाचार्य प्रकाश चंद ,खंड कार्यवाहक जितेंद्र सिंह, धर्मअवतार वर्मा, सुमित शर्मा ,अमित त्यागी आदि शामिल हुए।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *