Spread the love

रिपोर्ट- सुन्दर लाल

अल्मोड़ा(परिपाटी न्यूज़)ब्लाक लमगड़ा के ग्रामसभा भांगादेवली में भारत सरकार कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, वनस्पति, संरक्षण, संगरोध एवं संग्रह निदेशालय, केन्द्रीय एकीकृत, नाशीजीव प्रबंधन केंद्र देहरादून द्वारा 14 साप्ताहिक किसान पाठशाला का शुभारंभ ग्रामप्रधान प्रतिनिधि नरेन्द्र प्रसाद की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें देहरादून से आये कृषि विशेषज्ञ नितिन कुमार सहायक वनस्पति संरक्षण अधिकारी द्वारा प्रतिभा किया गया। जिसमें उन्होंने आलू, गेंहू, मटर व स्थानीय अन्य फसलों में लगने वाले रोग और बिमारियों के बारे में किसानों से चर्चा की तथा बीमारियों से फसलों को बचाने, बिमारियों के लक्षण को पहचाने, खाद, बीज,

दवा और आधुनिक कृषि यंत्रों के बारे में बताया जिससे कृषि उत्पादन बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 14 सप्ताह तक चलेगा जिसमें किसानों को सप्ताह में एक दिन प्रशिक्षण दिया जाएगा। किसान खेत पाठशाला आयोजन में सहायक कृषि अधिकारी शुभम आर्य, उद्यान सहायक धीरज सिंह फत्याल, ग्राम प्रहरी जगदीश चन्द्र, नीमा देवी, दीपा देवी, जगदीशराम,शंकर लाल, चंदन सिंह, भूपालराम, मोहन सिंह, पान सिंह, मोहन राम, मनोज कुमार, मान सिंह, लीलाधर, रमेश चंद्र, नवीन चंद, दीप चन्द्र, प्रमोद कुमार नंदी देवी सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद