
रिपोर्ट-सतवेंदर सिंह गुजराल
राजा का ताजपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) ताजपुर नूरपुर रोड पर स्थित प्रियंका मॉडर्न स्कूल में वीर बाल दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्री गुरु गोविंद सिंह जी के चार साहिब जादो की शहादत के बारे में बच्चों को विस्तार से समझाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ताजपुर गुरुद्वारे के मुख्य ग्रंथि ज्ञानी सरदार जितेंद्र सिंह, सरदार सतवेन्दर सिंह गुजराल को विधालय के बच्चों एवं प्रधानाध्यापक सिद्धेश शर्मा ने पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में ज्ञानी स जितेंद्र सिंह एवं सतवेन्दर सिंह गुजराल ने अपने उद्बोधन में

सिखों की बलिदान के इतिहास तथा श्री गुरु गोविंद सिंह जी के चार साहिबजादे अजीत सिंह जुझार सिंह जोरावर सिंह व फतेह सिंह की शहादत के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि किस तरह दो बड़े साहब जादो ने मात्र चालीस सिखों के साथ हजारों मुगल सैनिकों के छक्के छुड़ा दिए और वीरगति को प्राप्त हो गए। दो छोटे साहिबजादे जिन्हें मुगल शासक ने जिंदा दीवार में चुनवा दिया लेकिन उन्होंने अपना धर्म नहीं छोड़ा। धर्म और मानवता की रक्षा के लिए उन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक सिद्धेश शर्मा, हर्षित वर्मा, हिमांशु प्रताप सिंह, निक्की शर्मा, पल्लवी त्यागी, अवधेश भारद्वाज, दीपिका राजपूत, प्रणवी राजपूत, कनिका राजपूत, काशीष चौहान, तनु राजपूत, मानसी चौहान, रश्मि चौहान, आकांक्षा बंसलज, प्राची मेम आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन पल्लवी त्यागी ने किया।