
रिपोर्ट-सतवेन्दर सिंह गुजराल
राजा का ताजपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने 25 दिसंबर को चर्च पर लगने वाले एतिहासिक मेले की सुरक्षा व्यवस्था का मुआयना किया। क्रिसमस पर लगने वाले मेले की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। इस मौके पर दुर दुर से लगभग हजारों की तादाद में लोग चर्च पर लगने वाले मेले में शरीक होने आते हैं। मेले की सुरक्षा व्यवस्था में भारी

पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था का मुआयना करने पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन पहुंचे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर चर्च पर पहुंचने से पहले पुलिस अधीक्षक ने ताजपुर के मुख्य मार्गों का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के साथ क्षेत्राधिकार चांदपुर भरत कुमार सोनकर, नूरपुर थाना प्रभारी रविंद्र कुमार वशिष्ठ, ताजपुर चौकी प्रभारी जगपाल सिंह हुंड एवं भारी पुलिस बल रहा।