Spread the love

रिपोर्ट – मुनेश चन्द शर्मा/ परिपाटी न्यूज मीडिया चांदपुर

चांदपुर बिजनौर (परिपाटी न्यूज)।प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय चांदपुर के द्वारा तीन दिवसीय व्यसन मुक्त भारत अभियान रथ का शुभारंभ मनोज कुमार एसडीएम चांदपुर के द्वारा फीता काटकर व दीप जलाकर किया गया। उन्होंने व्यसन मुक्ति प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। उन्होंने बताया कि यह मेरा भाग्य ऐसा श्रेष्ठ कार्य

करने का अवसर मिला। ब्रह्मा कुमारीज का यह सराहनीय कार्य है जो लोगों को नशे से होने वाले नुकसान के बारे में बता रहे हैं आज नशे से मनुष्य का बुरा हाल है। अवश्य ही लोग इससे जागृत होगें। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ कराया। चांदपुर सेवा केंद्र संचालिकाब्रह्माकुमारी साधना दीदी जी ने अपनी शुभकामनाएं यात्रा के प्रति रखी।

उन्होंने कहा युवाओं बुजुर्ग बच्चे सभी का जीवन व्यसन मुक्ति बने। हमारा चांदपुर व्यसनमुक्त बने। हमारा भारत व्यसन मुक्ति बने। उन्होंने कहा परमात्मा पिता की शिक्षा है कि आप शुभ कार्य में हिम्मत का एक कदम बढ़ाएंगे तो हजार कदम परमात्मा की मदद का अनुभव करेंगे । तो आप भी नशा छोड़ने के लिए एक हिम्मत का संकल्प ले। इस अवसर पर ब्रह्मा कुमार राजयोगी महावीर भाई, ब्रह्मा कुमारीज पूजा बहन संचालिका फीना सेंटर व ब्रह्माकुमारी से जुड़े हुए सभी भाई बहन मौजूद रहे।

(संवाददाता- मुनेश चन्द शर्मा)

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *