Spread the love

रिपोर्ट- हरिओम/परिपाटी न्यूज़ मीडिया लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी(परिपाटी न्यूज़)। उत्तर प्रदेश पुलिस एवं पीरामल फाइनेंस ग्रुप द्वारा संयुक्त रूप से साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया पीरामल फाइनेंस ग्रुप एवं उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से जनपद लखीमपुर खीरी में साइबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा। जिसमे ज़िले के प्रत्येक सर्किल के अन्तर्गत आने वाले थानों एवं स्कूल चौराहे एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से साइबर जागरूकता और साइबर फ्रॉड से बचने हेतु विभिन्न उपायों के बारे में जनता

को बताया जा रहा है। अभियान का शुभारंभ दिनांक 19.12.23 को लखीमपुर खीरी जनपद में नवनिर्मित साइबर थाने से किया गया तथा इसके क्रम में आज दिनांक 22.12.2023 मोहम्मदी सर्किल के विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनता को साइबर अपराध से बचाव हेतु जागरूक किया गया।

दि0 22.12.2023 को थाना मोहम्मदी क्षेत्र मे कस्बा मोहम्मदी, थाना हैदराबाद में ममरी चौराहा तथा थाना पसगवां में जेबीगंज तिरहा व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में नुक्कड़ नाटक के जरिए स्थानीय जनता को ए0टी0एम0 से होने वाले फ्राड, क्यूआर कोड से होने फ्राड,

यू0पी0आई0 से होने होने वाले फ्राड, बैक के अन्य संस्थाने के नाम से आने वाले फर्जी काल से होने वाले फ्राड, वीडियो कालिंग व चैटिग के द्वारा होने वाले फ्राड व अन्य साइबर फ्राड के सम्बन्ध मे व्यापक प्रचार प्रसार किया गया।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *