Spread the love

रिपोर्ट-सतवेन्द्र सिंह गुजराल/परिपाटी न्यूज़ मीडिया नूरपुर

नूरपुर बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)। नगर की सामाजिक संस्था गोल्डन लायनेस नूरपुर मैंन क्लब के द्वारा विकलांग दिवस के अवसर पर विकलांगों व गरीब बच्चों को कंबल गर्म कपड़े व खाने पीने का सामान एवं जरूरत की अन्य सामान वितरित किए गए। इसके अलावा तेज मेमोरियल हॉस्पिटल में एक निशुल्क कैंप लगाया गया।

जिसमें आंखों और दातों का चेकअप किया गया। इसी के साथ महिला सम्मान के अंतर्गत रीता को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मान्या कर्णवाल, डॉ जसविंदर कौर ,हरप्रीत कौर ,सारिका चौधरी, लवली, सुरेंद्र कौर, प्राची गुप्ता, रजनी कर्णवाल,भारती अरोड़ा व स्वाति अग्रवाल उपस्थित रहे।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *