Spread the love

संवाददाता-परिपाटी न्यूज मीडिया

बिजनौर (पीपीएन) ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्य के आरक्षण पर कुल 836 आपत्ति दर्ज कराई गई थी।करीब 2500 पेज की अंतिम आरक्षण सूची लगभग तैयार हो गई है। आज अंतिम आरक्षण सूची प्रकाशित हो जाएगी। पंचायत चुनाव के आरक्षण पर  त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव आरक्षण पर आपत्ति दर्ज कराने वालों को जोर का झटका लगा है। इनमें प्रधान पद के आरक्षण पर 749 आपत्तियां थी। जो पिछली बार के मुकाबले 312 अधिक थी। इसके बाद जिला पंचायत सदस्य आरक्षण पर 57 व क्षेत्र पंचायत सदस्य आरक्षण पर 24 आपत्ति थी। इस बार ब्लॉक प्रमुख आरक्षण पर कोई आपत्ति नहीं थी। डीएम की अध्यक्षता में गठित आपत्ति निस्तारण समिति ने सभी आई आपत्तियों को आधारहीन मानते हुए खारिज कर दिया है। शासन से आपत्तियों के निस्तारण के लिए डीएम रमाकांत पांडेय की अध्यक्षता में सीडीओ के.पी सिंह, डीपीआरओ सतीश कुमार व जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी की चार सदस्यीय समिति बनी थी। समिति 24 मार्च से आपत्तियों का निस्तारण करने में लगी थी। अंतिम आरक्षण सूची तैयार की जा रही है।

आज देर रात सूची पर सभी अधिकारियों समेत डीएम के हस्ताक्षर हो जाएंगे इसके बाद शुक्रवार की सुबह10 बजे तक ब्लाक, डीपीआरओ, सीडीओ व डीएम कार्यालय पर अंतिम आरक्षण सूची को चस्पा कर दिया जाएगा और सभी आपत्ति खारिज हो गई हैं। अंतिम आरक्षण सूची के हर पेज का मिलान मूल कॉपी से होगा। उधर आरक्षण पर दर्ज आपत्तियों की जानकारी लेने ग्रामीण विकास भवन में आ जा रहे थे। जिले में 96 सहकारी समितियां हैं। सहायक निबंधक सहकारी समितियां अमित कुमार त्यागी के अनुसार समितियों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की सूची पंचायतराज विभाग को भेजी जा रही है।सहकारी समितियों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष प्रधान पद का चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। इनमें प्रधान पद पर आपत्ति दर्ज कराने वाले अधिक थे निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार सहकारी समितियों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ग्राम प्रधान का चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। 
➡यूपी में पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी
➡कुल 4 चरणों में मतदान होंगे
➡15 अप्रैल,19 अप्रैल,26 अप्रैल,29 अप्रैल को मतदान
➡2 मई को पंचायत चुनाव की मतगणना होगी
➡यूपी में पंचायत चुनाव घोषित
➡पहले चरण का नामांकन 3 और 4 अप्रैल को होगा
➡दूसरे चरण का नामांकन 7 और 8 अप्रैल को होगा
➡तीसरे चरण का नामांकन 13 और 15 अप्रैल को 
➡चौथे चरण का नामांकन 17 और 18 अप्रैल को
➡कल से नामांकन पत्रों की बिक्री होगी
➡पहले चरण में 18 जिलों में होगा मतदान
➡सहारनपुर,गाजियाबाद,रामपुर,बरेली,हाथरस
➡आगरा,कानपुर,झांसी,महोबा,हरदोई में मतदान
➡प्रयागराज,रायबरेली,अयोध्या में होगा मतदान
➡श्रावस्ती,संतकबीरनगर,गोरखपुर में मतदान
➡पहले चरण में जौनपुर,भदोही में मतदान होगा
➡दूसरे चरण में 19 अप्रैल को होगा मतदान
➡मुजफ्फरनगर,बागपत,नोएडा,बिजनौर में मतदान
➡19 अप्रैल को अमरोहा,बदायूं,एटा में होगा मतदान
➡19 अप्रैल को मैनपुरी,कन्नौज,इटावा में मतदान
➡ललितपुर,चित्रकूट और प्रतापगढ़ में 19 को मतदान
➡लखनऊ,लखीमपुर,सुल्तानपुर में 19 अप्रैल को मतदान
➡गोंडा,महराजगंज,वाराणसी और आजमगढ़ में मतदान
➡तीसरे चरण का 26 अप्रैल को होगा मतदान
➡शामली,मेरठ,मुरादाबाद में 26 अप्रैल को मतदान
➡पीलीभीत,कासगंज,फिरोजाबाद में 26 अप्रैल को मतदान
➡औरैया,कानपुर देहात,जालौन,हमीरपुर में 26 को मतदान
➡फतेहपुर,उन्नाव,अमेठी में 26 अप्रैल को मतदान
➡बाराबंकी,बलरामपुर,सिद्धार्थनगर में 26 को मतदान
➡देवरिया,चंदौली,मिर्जापुर,बलिया में 26 अप्रैल को वोटिंग
➡29 अप्रैल को चौथे चरण का मतदान होगा
➡बुलंदशहर,हापुड़,संभल में 29 अप्रैल को मतदान
➡शाहजहांपुर,अलीगढ़,मथुरा में 29 अप्रैल को मतदान
➡फर्रूखाबाद,बांदा,कौशांबी,सीतापुर में 29 अप्रैल को वोटिंग
➡अंबेडकरनगर,बहराइच,बस्ती में 29 अप्रैल को मतदान
➡कुशीनगर,गाजीपुर,मऊ में 29 अप्रैल को मतदान
➡सोनभद्र में भी 29 अप्रैल को मतदान होगा

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद