

संवाददाता- जितेंद्र कुमार तोमर/ परिपाटी न्यूज़ मीडिया
ताजपुर बिजनौर (पीपीएन) आज बृहस्पतिवार को सीओ चांदपुर ने राजा का ताजपुर का दौरा किया जिसमें वह ताजपुर के तीनो बूथो पर गये जहां पर चुनाव होते हैं उन तीनों जगह का दौरा किया जिसमें आर,जी,एन,पी इंटर कॉलेज प्राथमिक विद्यालय प्रथम व प्राथमिक कन्या पाठशाला का दौरा किया जिसमें चुनाव संबंधित सभी तरह की जानकारी ली गई|

जैसे बिजली पानी की व्यवस्था व बूथो की संख्या के बारे में जानकारी प्राप्त की प्राथमिक विद्यालय प्रथम के प्रधानाचार्य मास्टर दयानंद सिंह ने सभी तरह की जानकारी उपलब्ध कराई सी.ओ.चांदपुर के साथ ताजपुर चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र गिरी व समस्त पुलिस स्टाफ और ताजपुर के ग्राम प्रधान सुरेश कुमार सैनी , प्रेम सिंह कमलजीत सिंह नूर ,मदन सिंह सैनी ,सुमित शर्मा आदि साथ रहे