Spread the love

संवाददाता-विककी जोशी/परिपाटी न्यूज मीडिया

बिजनौर (पीपीएन) आजादी की 75वीं वर्षगंाठ के अवसर पर “आजादी का अमृत महोत्सव“ के अंतर्गत “स्वतंत्रता की साईकिल रैली“ को जिलाधिकारी रमाकांत पाण्डेय द्वारा किया हरी झंण्डी दिखा कर रवाना, शहीद स्थल पर पुष्पिांजलि अर्पित करने के बाद अपने सम्बोधन में युवा पीढ़ी को भाषाई, सांस्कृति बन्धनों से आजाद होने का किया जिलाधिकारी रमाकांत पाण्डेय ने युवा पीढ़ी का आहवान किया कि स्वयं और देश को भाषाई, सांस्कृतक और अदृष्य बन्धनों से आजाद कराने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें, जिनके कारण हमारा देश आज भी गुलामी के जंजीरों में जकड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से देश के योद्वाओं एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के अभूतपूर्व बलिदानों और प्रयासों से देश को शारीरिक रूप से अंग्रेजों से आजादी प्राप्त हुई, परन्तु पाश्चात्य भाषा, संस्कृति एवं सभ्यता के अदृष्य बन्धनों से अभी मानसिक तौर पर आजादी प्राप्त करनी है।

उन्होंने कहा कि हमारे देश की 1.30 करोड़ की जनसंख्या होने के बावजूद खाद्यान्न, विज्ञान एवं तकनीक, सुरक्षा सहित सभी क्षेत्रों में न केवल आत्मनिर्भर हैं, बल्कि विश्व के अनेक देशों की भी आवश्यकताएं पूरा करने में सक्षम हैं। लेकिन इन सबके बावजूद हम अपनी भाषा, पहचान, संस्कृति, सभ्यता के गौरवशाली इतिहास के बावजूद अंगे्रजी और अंग्रेजांे की पाश्चात्य संस्कृति के बंधनों में बुरी तरह जकड़े हुए हैं। उन्होंने युवा पीढ़ी को पे्ररित करते हुए कहा कि देश को दृष्य आजादी की तरह अदृष्य आजादी से मुक्ति दिलाने में अपना योगदान दें ताकि हमारा देश अपनी मूल भाषा, वास्तविक सभ्यता एवं गौरवशाली संस्कृति सहित संपूर्ण आजाद हो कर विश्व में अपनी विश्ष्टि पहचान के साथ सामने आए।


जिलाधिकारी श्री पाण्डेय आज ब्लाॅक मुहम्मदपुर देवमल के प्रांगण में आजादी की 75वीं वर्षगंाठ के अवसर पर “आजादी का अमृत महोत्सव“ के अवसर पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अपने विचार व्यक्त कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि आजादी की 75वीं वर्षगंाठ के अवसर पर “आजादी का अमृत महोत्सव“ पूरे प्रदेश के साथ-साथ जिला बिजनौर में भी पूरे उत्साह और जोश के साथ मनाया जा रहा है। समारोह का शुभारम्भ 12 मार्च,21 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे माननीय प्रधामनमंत्री जी द्वारा साबरमती आश्रम, अहमदाबाद, गुजरात में किया गया। उन्होंने यह बताया कि देश की युवा पीढ़ी को राष्ट्र एवं देश प्रेम की भावना को जागृत और बलवती बनाने के लिए 12 मार्च,1930 से 05 अपै्रल,1930 तक महात्मा गांधी जी द्वारा आयोजित ऐतिहासिक दांडी यात्रा के तर्ज पर 25 दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने आजादी की 75वीं वर्षगंाठ को भव्य रूप में मनाए जाने के उद्देश्य के सम्बन्ध में जानकारी देेते हुए बताया कि स्वतंत्रा के बाद जन्म लेने वाली युवा पीढ़ी को उसके गौवरपूर्ण इतिहास के महत्व से अवगत कराया जाएगा ताकि उनमें राष्ट्र पे्रम और राष्ट्रभक्ति की नवीन चेतना उत्पन्न हो सके। उन्होेंने यह बताया कि इस अवसर पर बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा,, उच्च शिक्षा के स्कूल, माध्यमिक विद्यालय, महाविद्यालयों में “स्वतंत्रता आन्दोलन में दांडी मार्च की भूमिका“ तथा “राष्ट्रधर्म एवं राष्ट्रवाद“ विषयों पर संगोष्ठी के अलावा शिक्षण संस्थाओं में संबंधित विषयों पर निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा।


जिलाधिकारी द्वारा “आजादी का अमृत महोत्सव“ 12 मार्च,21 से शुरू होने वाले महोत्सव के शुभारम्भ के अवसर पर जिले में नेहरू स्टेडियम से शुरू होने वाली 75 साईकिल सवार स्वयंसेवियों को पूवान्ह 09ः45 बजे 7500 मीटर की स्वतंत्रता की साईकिल रैली को हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया गया। साईकिल रैली में सभी साईकिलों पर स्वतंत्रता आंदोलन के प्ले कार्ड लगाए गए थे, जिन पर सवार साईकिस्ट देश भक्ति पर आधारित नारे लगाते हुए विभिन्न मार्गांे पर निर्धारित दूरी तेय कर समापन ब्लाॅक मुहम्मदपुर देवमल कैम्पस में स्थापित शहीद स्मारक पर पहंुचे, जहां समापन स्थल पर उनका उपस्थित अधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं कार्यक्रम के नोडल अधिकारी/ जिला युवा कल्याण अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों द्वारा शहीद स्थल

पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए अपनी भावभीनी श्रद्वांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी के0पी0 सिंह एवं जिला युवा कल्याण अधिकारी ने अपने विचार व्यक्त किए तथा उप जिला मजिस्ट्रेट परमानन्द झा द्वारा राष्ट्रगीत वंदेमातरम का प्रस्तुतिकरण किया गया।
कार्यक्रम का शानदार संचालन के0पी0एस0 के लेक्चरार आसिफ गय्यूर द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी के0पी0 सिंह, उप जिला मजिस्ट्रेट परमानन्द झा जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार, जिला युवा कल्याण अधिकारी विशाल कुमार, जिला समन्वयक, श्रीमती नम्रता सिंह, नेहरू युवा केन्द्र के अलावा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद