संवाददाता – जितेंद्र कुमार तोमर

ताजपुर बिजनौर (पीपीएन) आज राजा का ताजपुर शिव मंदिर पर प्रधान पद के प्रत्याशी मुनेश कुमार दिवाकर ने कांवरतियों की सेवा में भंडारे का आयोजन किया प्रधान पद के प्रत्याशी मुनेश कुमार दिवाकर ने शिव मंदिर पर आने वाले सभी कावड़ियों व उनके साथ आने वाले सभी लोगों को चाय नाश्ता का इंतजाम किया व उनके आराम का सोने का रहने का सभी तरह का इंतजाम उन्होंने किया इससे सभी को बहुत राहत महसूस हुई और सभी ने उनका धन्यवाद किया और सभी को इस तरह के कार्यक्रमों में भाग लेकर सेवा करनी चाहिए यही सबसे बड़ा धर्म है इस भंडारे में मुनेश कुमार दिवाकर का सहयोग किया वीरेंद्र सिंह दिवाकर, आयुष कुमार दिवाकर ,धर्मपाल सिंह तोमर ,गुड्डू सिंह परमार पंडित राकेश शर्मा ,घनश्याम सिंह तोमर ,विनोद सिंह दिवाकर ,मोहित दिवाकर अजय दिवाकर ,आदि ने भंडारे में सहयोग किया