
संवाददाता जोगेंद्र तोमर
पीलीभीत (पीपीएन) पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश के द्वारा जिले में ऑपरेशन मुक्ति शुरू किया गया है जिसमें अवैध रूप से सूदखोरी का धंधा कर रहे लोगों पर कार्रवाई की जाएगी इसमें जिस किसी सूदखोर ने जिले के किसी व्यक्ति से सादे स्टांप पर हस्ताक्षर कराकर ब्लैंक चेक पर हस्ताक्षर कराकर शासन के बिना लाइसेंस के ब्याज,शासन द्वारा निर्धारित व्याज से अधिक वसूल रहे हैं और लोगों को धमका रहे हैं ऐसे लोग आत्महत्या करने पर मजबूर हो रहे हैं

उनको इस ऑपरेशन मुक्ति के द्वारा सूदखोरों के चंगुल से छुड़ाया जाएगा जिसके लिए एक फोन नंबर 7217544618 जारी किया गया है जिस पर कोई भी पीड़ित व्यक्ति कॉल कर सकता है एवं व्हाट्सएप भी कर सकता है और अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है पुलिस अधीक्षक द्वारा शुरू किए गए ऑपरेशन मुक्ति से पीड़ित लोगों को अवश्य राहत मिलेगी।