

मंडल ब्यूरो-एसपी तंवर/परिपाटी न्यूज़ मीडिया
जोगीरमपुरी,नजीबाबाद ( परिपाटी न्यूज़) l 02,अप्रेल विश्व विख्यात दरगाहेँ आलिया नज़फ ए हिन्द पर सालाना होने वाली माजालिसे इस वर्ष 26 मई से 29 मई तक होंगी,l बतादे कि पिछले 2 वर्ष कोरोना काल की वजह से मजलिसे नहीं हो पाई थी, सालाना मज़ालिसो के

प्रोग्राम को देखते हुये दरगाह प्रशासक डॉ मौलाना हबीब हैदर ने एक मीटिंग बुलाई थी ,जिसमे सालाना मज़ालिसो को लेकर चर्चा की गई, मीटिंग को सम्बोधित करते हुये मौलाना हबीब हैदर ने कहा कि इस वर्ष हम भारत के बड़े बड़े ज़ाकिरो धर्म गुरुओं को बुलाएंगे और इत्तेहादे बैनुल मुसलमीन पर एजुकेशन और मुआशरे को ऊपर लेजाने के विषय पर मजालिसे करेंगे l दूर दराज़ से आने वाले ज़ायरीनो को बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी इसके लिये हम प्रयासरत हैं l

मौलाना ने आगे कहा कि लखनऊ से आने वाली ट्रेनों में अतिरिक्त कोच व सालाना मज़ालिसो के अवसर पर स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था करायेगे, साथ ही हम सालाना मज़ालिसो के प्रोग्राम को सफल बनाने के लिये प्रशासन से प्रयास कर रहे हैं और लगातार उनके सम्पर्क में है l मीटिंग से पहले एक जलूस कर्बला से आया हुआ परचम को मौला अली के रोज़े तक बरामद किया गया जिसकी ज़ायरीनों ने ज़ियारत की l मीटिंग में मुरादाबाद, अमरोहा, सिरसी, बुकनाला, नौगांवा सादात, बिजनौर जिले से काफ़ी लोग मौजूद रहे जिनमे मुख्य रूप से हिदायत अली प्रधान बुकनाला, मुर्तज़ा आगा अमरोहा अब्बास ज़ैदी मुरादाबाद, अब्बास एडवोकेट, कुमेल ज़ैदी सिरसी, बक़ीर रज़ा, रज़ि हैदर, गुलाम अस्करी भुट्टो, सलमान हैदर, मास्टर शमीम अब्बास डॉ महमूद, डॉ मुत्तक़ी आदि मौजूद रहे।