Spread the love

संवाददाता-जितेंद्र कुमार तोमर/परिपाटी न्यूज़ मीडिया

कुंदरकी, मुरादाबाद (परिपाटी न्यूज़ )कुंदरकी बिलारी तहसील के सीमांत गांव कुंदरकी विकासखंड के चक हबीबपुर में उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा अस्थाई गौशाला का राष्ट्रीय गौ रक्षक दल के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष गो पीठाधीश्वर स्वामी श्याम आचार्य जी महाराज एवं मेरठ प्रांत अध्यक्ष पंडित विनोद कुमार मिश्र साथ में गौ भक्त हरि सिंह सैनी ,पूर्व प्रधान डोरी लाल सैनी ,लालजी यादव ने

पवित्र माघ महीना शुक्ल पक्ष एकादशी के दिन पहुंचकर गौ माता को गुण एवं फल खिलाकर भोग लगाया केयरटेकर विकास सागर से गौशाला के रखरखाव साफ सफाई भूसा चारा शुद्ध पानी के बारे में आवश्यक जानकारी हासिल किए मौके पर हल्का प्रभारी जय वीर सिंह भी गौशाला की सुरक्षा करते रहते हैं वह भी पहुंचे उन्होंने भी अपने आरक्षी के साथ गौ माता को गुड़ खिलाया साथ में मेरठ प्रांत अध्यक्ष पं विनोद मिश्र द्वारा डॉ गीता शर्मा को राष्ट्रीय गौरक्षक दल महिला प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है । गौशाला में गौमाता को खाने के लिए हरा चारा भी पर्याप्त मात्रा में बोया गया है ।कुल 22 गोवंश है और थोड़ा प्रशासनिक अधिकारी पशुपालन विभाग को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। क्योंकि ब्लॉक एवं तहसील मुख्यालय से गांव सीमांत पर है इसलिए विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद