

संवाददाता-जितेंद्र कुमार तोमर/परिपाटी न्यूज़ मीडिया
राजा का ताजपुर ,बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) सपा प्रत्याशी राम अवतार सैनी के ताजपुर पहुंचने पर जिला पंचायत सदस्य इमरान अहमद ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ राम अवतार सैनी का भव्य स्वागत किया इमरान अहमद ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आने वाला वक्त समाजवादी पार्टी का है और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव होंगे इस बार प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है कि आने वाली सरकार समाजवादी पार्टी की होगी ।

समाजवादी पार्टी सभी वर्गों की हितेषी है ।सपा सरकार किसी के साथ भेदभाव की राजनीति नहीं करती सर्व समाज को एक साथ लेकर चलने का काम करती है। चाहे पेंशन योजना पेंशन योजना हो लैपटॉप वितरण योजना हो या बच्चों को दी जाने वाली स्कॉलरशिप हो किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाता । अखिलेश यादव ने अपने संकल्प पत्र में सभी प्रदेशवासियों को 300 यूनिट बिजली देने का वादा किया पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाएगी डायल 1890 मजदूर पावर लाइन की स्थापना की जाएगी यह राज्य के भीतर एवं बाहर कार्यरत प्रवासी मजदूरों की समस्याओं का निदान करेगी। 4 साल के भीतर 2025 तक सभी किसानों को कर्ज मुक्त किया जाएगा लड़कियों की शिक्षा जो केजी से लेकर पीजी तक मुफ्त किया जाएगा। कन्या विद्या धन योजना को दोबारा शुरू किया जाएगा इसके अंतर्गत 12वीं पास करने के उपरांत लड़कियों को 36000 की एकमुश्त राशि दी जाएगी। इन चीजों को निगरानी में रखकर प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है कि आने वाली सरकार समाजवादी पार्टी की होगी ।भाजपा सरकार हिंदू और मुसलमानों के बीच फसाद करा कर अपना उल्लू सीधा करना चाहती है। मगर अब प्रदेश की जनता भाजपा पार्टी के बहकावे में आने वाली नहीं है सपा प्रत्याशी राम अवतार सैनी का कहना है कि हाईकमान अखिलेश यादव ने मुझे आपके बीच में विधानसभा प्रत्याशी बनाकर भेजा है ।मुझे आपके प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है आप से अपील है कि अनजाने में मुझसे कोई गलती हो गई तो क्षमा करना इस बात पर राम अवतार सैनी को सभी वर्गों का वोट मिल रहा है 2022 में आने वाली सरकार सपा की होगी । साथ में रहे इसरार मलिक, अमजद सिद्दीकी, डॉक्टर सरफराज, प्रधान पति शमशाद अहमद, सुलेमान ,हाजी लाइक ,डॉक्टर निसार ,जावेद सिकंदरपुर, भूरे भाई उर्फ युसूफ नूरपुर, उस्मान भाई, इमामुद्दीन ठेकेदार ,निजाम मेंबर ,अकबर ठेकेदार ,नसीम चाचा आदि सैकड़ों समर्थक साथ रहे।