

जिला ब्यूरो-डा० ऋषिपाल सिंह/परिपाटी न्यूज मीडिया
नूरपुर बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) हिंदू जागरण मंच के प्रदेश महामंत्री जितेंद्र बेंस ने नूरपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने का एलान किया है इसी के साथ उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के प्राथमिक सदस्यपद से इस्तीफा दे दिया l आज दोपहर धुंधली के एक स्कूल मे आयोजित प्रेस वार्ता में जितेंद्र बेंस ने भाजपा पर अपनी अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि मैंने हमेशा हिंदू समाज की लड़ाई लड़ी है और हिंदू समाज के आव्हान पर ही आज चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है l मीटिंग में सैकड़ों लोगों की संख्या मौजूद रही जिसमें सचिन चौहान, अंकित सैनी ,पंडित अमन शर्मा ,अनिकेत ,हिमांशु ,विपिन राजपूत आदि शामिल रहे।
