Spread the love

मंडल ब्यूरो-एसoपीo तंवर/परिपाटी न्यूज़ मीडिया

बिजनौर , उत्तर प्रदेश (परिपाटी न्यूज़)l प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज से उत्तर प्रदेश के युवाओं को टेबलेट वितरण योजना का शुभारंभ किया l लखनऊ स्थित अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम से लाइव प्रसारित इस कार्यक्रम को शासनादेश अनुसार सभी विद्यालयों में छात्र/ छात्राओं को दिखाया गया l

वहीं अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम से इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण एमडी कालेज आफ हायर एजुकेशन निकट चामुण्डा मंदिर जाटान, बिजनौर में भी दिखाया गया जिसमें महाविद्यालय के काफी संख्या में छात्र/ छात्राएँ इस कार्यक्रम के लाइव प्रसारण में उपस्थित रहें l उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक

करोड़ छात्रों को मुफ्त टेबलेट वितरण योजना का आज से कुछ दिव्यांग छात्र/ छात्राओं और अन्य छात्र/ छात्राओं अपने हाथ से टेबलेट वितरण कर शुभारम्भ किया l एमडी कालेज में आयोजित इस सूक्ष्म कार्यक्रम को महाविद्यालय के प्रबंधक डाक्टर विदित चौधरी सहित महाविद्यालय सभी अध्यापक/ अध्यापिकाओं प्रगति राठी, जितेंद्र चौधरी, धीरेन्द्र कुमार, राजेन्द्र कुमार ,हिना नाज़, धर्मपाल सिंह, आदि ने व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराया l

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद