Spread the love

संवाददाता-डॉ. जितेंद्र कुमार तोमर/परिपाटी न्यूज़ मीडिया

नूरपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) नूरपुर विधानसभा से दमदार व लोकप्रिय भाजपा की संभावित प्रत्याशी आभा सिंह ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की जन विश्वास यात्रा को नूरपुर के झंडा चौक पर हजारों महिलाओं व कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया।

नूरपुर के मुरादाबाद रोड स्थित डायमंड सिटी कार्यालय पर आभा फाउंडेशन की संचालिका व भाजपा की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की जिला संयोजिका आभा सिंह ने अपने साथ हजारों की संख्या में

महिलायें रैली निकालते हुए झंडा चौक पहुंची एवं साथ में पुरुष बाइक रैली लेकर साथ चल रहे थे एवं आभा सिंह जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे रैली डायमंड सिटी कार्यालय से चलकर झंडा चौक पहुंचकर सभी कार्यकर्ता एकत्र हुए एवं हजारों की भीड़ ने भाजपा के वरिष्ठ नेता सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी व संजीव बालियान का भव्य स्वागत किया।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद