Spread the love

संवाददाता- डॉ. जितेंद्र कुमार तोमर/परिपाटी न्यूज़ मीडिया

नूरपुर ,बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) नूरपुर के टी आर कराटे एकेडमी के खिलाड़ियों ने बुलंदशहर व मेरठ में हुई प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल सिल्वर मेडल व ब्रॉन्ज मेडल जीतकर नूरपुर ऐकेडमी में पहुंचने पर सभी खिलाड़ियों को मेडल व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया सभी खिलाड़ियों ने कहा कि हमने अभी तो एक- दो प्रतियोगिताओं में मेडल जीते हैं अभी तो हमें नेशनल व इंटरनेशनल लेवल पर भी गोल्ड

मेडल जीतने हैं और अपने माता-पिता ,कोच व देश का नाम वर्ल्ड में रोशन करना है और सभी खिलाड़ियों के पैरंट्स ने बताया कि बच्चों के लिए डिफेंस बहुत जरूरी है खासकर लड़कियों के लिए बहुत जरूरी है क्योंकि आज का माहौल ऐसा है कि लड़कियों का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है इसलिए लड़कियों को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग बहुत जरूरी है जिससे वह अपनी व जरूरत पड़ने पर दूसरों की मदद कर सकें प्रतियोगिता में अनमोल वास्तव ने अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर अपने जिले का नाम रोशन किया सीनियर ग्रुप में आकाश कुमार ने स्वर्ण मेडल जीता, काजल त्यागी ने सिल्वर मेडल, वर्षा ,डोली कुमारी व गायत्री देवी ने सिल्वर मेडल ,व स्वाति रानी ने सिल्वर मेडल व डोली सैनी ने ब्रॉन्ज मेडल जीता ,जूनियर ग्रुप में अवनी सुंदर ने ब्रांच मेडल व निशी ने सिल्वर मेडल व वेदभूषण ने ब्रांज मेडल पर कब्जा जमाया प्रतियोगिता में कराटे कोच अश्विनी कुमार, अवनीश कुमार, मोहित सोनी, कुलदीप सिंह, कुर्बान खान ,हर्ष गौतम आदि रहे प्रतियोगिता का आयोजन हरकेश सिंह राजपूत की देखरेख में हुआ

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद