परिपाटी न्यूज़ संदीप कुमार सैनी
भगवानपुर। आज विधानसभा भगवानपुर के सगीर काम्प्लेक्स में सोनू गारमेंट्स का भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने फिता काटकर उद्घाटन किया । कहा कि भगवानपुर में कारोबार दिन प्रति दिन आगे बढ़ रहा है जिससे आस पास के लोगों को खरीदारी करने के लिए बाहर नहीं जाना पडता और सभी सुख और सुविधाएं भगवानपुर में ही उपलब्ध होने लगी है। इस दौरान राजीव कुमार, शुभम नोटियाल, अकबर, सुखपाल, बिरम पाल, इन्तजार, ईनाम, सुरेश, महेंद्र सिंह, नीरज आदि लोग मौजूद रहे
