
संवाददाता- डॉ जितेंद्र कुमार तोमर/परिपाटी न्यूज़ मीडिया
राजा का ताजपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) गौरी शंकर धर्मशाला राजा ताजपुर में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के संयुक्त तत्वावधान में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के आदर्श जीवन पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया । विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी

विजयदशमी के उपलक्ष में श्री रामजी के जीवन मूल्यों का विस्तारपूर्वक वर्णन किया गया । निर्धारित समय पर शिव कुमार, अशोक कुमार त्यागी, प्रकाश चंद द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । सांस्कृतिक कार्यक्रम की श्रृंखला में सर्वप्रथम विद्या मंदिर के बच्चों (युक्ति, रुद्रप्रताप, नूतन आदि) ने श्रीराम के जीवन पर आधारित विभिन्न नाटक प्रस्तुत किए । बच्चों ने न केवल नाट्य कौशल का प्रदर्शन किया बल्कि, श्री राम के द्वारा स्थापित किए गए उच्च आदर्शों के संदेश भी उजागर किये । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि

अरुण गिरी ने रामचरित मानस की चौपाइयां गाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया । मुख्य वक्ता योग आचार्य प्रकाश चंद ने श्रीराम द्वारा बताए गए विजय पथ के विषय में विचार रखे व तन मन को शुद्ध करने वाले व्रत–उपवास के गुणों पर प्रकाश डाला । मनोज अग्रवाल व्यापार मंडल अध्यक्ष ने हमारे जीवन में गायत्री मंत्र की महत्ता को बताया । विद्या मंदिर के पूर्व छात्र शुभम वालिया ने इस आयोजन पर विद्यालय परिवार की प्रशंसा की और साथ ही वृक्षारोपण पर जोर दिया । सुमित शर्मा ने ताजपुर में चल रही रामलीला मंचन में अपनी सहभागिता देने के लिए आवाहन करते हुए कहा कि प्रत्यक्ष रामलीला मंचन देखने से निश्चित ही श्रीराम के आदर्शों को समझने में आसानी होती है । कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक त्यागी ने की तथा उन्होंने कहा कि रामचरितमानस के सभी पात्रों के अनुसार ही हमें जीवन में उनका अनुसरण करना चाहिए ,समाजसेवी सतेंद्र आर्य ने अपने कर्म की ध्वनि से मंच की शोभा बढ़ाई, कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थी समस्त स्टाफ, गजेंद्र सिंह ,नवीन कुमार ,कृष्ण कुमार, दिनेश कुमार, ओमप्रकाश ,हिरदेश लता, तेजस्वी आदि रहे l कुशल संचालन प्रधानाचार्य शिव कुमार एवं कृष्णा कुमार ने संयुक्त रूप से किया