Spread the love

पत्रकार:-बिक्रमजीत सिंह

हरिद्वार पीपीएन:-रानीपुर विधानसभा के ग्राम टोंगिया टिहरा में हुई एक बैठक में रानीपुर विधायक आदेश चौहान के समक्ष दर्जनों लोगो ने कांग्रेश छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की रीती नीति से प्रभावित होके भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।विधायक आदेश चौहान ने सभी ग्रामीणों को पुष्पमाला पहनाकर व भारतीय जनता पार्टी का झंडा देकर उनका स्वागत किया विधायक आदेश चौहान ने कहा कि लगातार आम जनता का कांग्रेस से मोहभंग हो रहा है और जनता का भाजपा में रुचि लेना यह साबित करता है कि समाज का हर वर्ग भाजपा और मोदी सरकार की नीतियों से खुश होकर भाजपा के साथ चलना चाहता है और भाजपा परिवार का सदस्य बनना चाहते है।

विधायक आदेश चौहान ने सभी नए शामिल हुए लोगों के भविष्य की मंगल कामना करते हुए उन्हें पार्टी की गतिविधियों एवं समाज कल्याण हेतु काम करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों की प्रशंसा करते हुए भाजपा का सदस्य बन रहे हैं।भाजपा ही वह पार्टी है जिसमें राष्ट्रहित व विकास को प्राथमिकता दिया जा रहा है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओ से पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया। सदस्यता ग्रहण करने के दौरान जिला भाजपा कोषाध्यक्ष विजय चौहान,मंडल महामंत्री चमन चौहान, पूर्व प्रधान चरण सिंह आदि उपस्थित रहे। सदस्यता ग्रहण करने वालों मैं मुख्य रूप से आज ग्राम टोंगिया टिहरा में ग्रामीणों की एक बैठक में परशुराम राठौर, श्रण सिंह राठौर, नकली सिंह राठौर, सुरेश राठौर, कमलजीत राठौर, संजय सिंह, राजेंद्र राठौर, अनुज सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि रहे।

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *