
संवाददाता-जितेंद्र कुमार तोमर/परिपाटी न्यूज़ मीडिया
नूरपुर, बिजनौर,परीपाटी न्यूज़। आभा सिंह (संस्थापक, आभा फाउंडेशन एक समाज सेवी संस्था) द्वारा क्षत्रिय राजपूत समाज के सम्मान में एक गोष्ठी का आयोजन महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ा कर तथा दीप जला कर किया गया जिसमे नूरपुर विधान सभा क्षेत्र के क्षत्रिय राजपूत समाज ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया आभा सिंह ने सभी आगंतुकों के गले में शॉल डालकर स्वागत किया ,डायमंड सिटी कॉलोनी मुरादाबाद रोड नूरपुर आभा फाउंडेशन संस्था के कैंप कार्यालय पर, गोष्ठी के दौरान सभी बुद्धिजीवियों ने अपने अपने विचार रखे तथा महाराणा प्रताप को याद किया गया तथा उनके पद चिन्नो पर चलने का आह्वान किया
आभा सिंह ने बताया कि आभा फाउंडेशन एक गैरराजनैतिक संस्था हैं जो कि जीवन पर्यन्त समाज सेवा के कार्यों में लगी रहेगी आभा सिंह द्वारा मिले सम्मान व् उनके वयवहार के वसीभूत होकर पूरे क्षत्रिय राजपूत समाज ने पूर्ण समर्थन देने का वचन दिया

सभा का सञ्चालन रितेश चौहान, महामंत्री क्षत्रिय राजपूत सभा नूरपुर, बाबू चंद्रपाल की अध्यक्षता में किया गया।
इस मौके पर क्षत्रिय राजपूत सभा के नूरपुर ब्लॉक व् नूरपुर नगर के अध्यक्ष नवनीत कुमार उपाध्यक्ष राजेश कुमार, मंत्री जय कुमार सिसोदिया, संगठन मंत्री मास्टर ललित कुमार, मीडिआ प्रभारी मनीष चौहान, कोषाध्यक्ष महिपाल सिंह , ऑडिटर मास्टर भूपेंद्र सिंह, पूर्व महा मंत्री अनिल सिंह, पूर्व अध्यक्ष हेमराज सिंह, सदस्य राहुल कुमार जी , सदस्य वीरेंदर सिंह(राधा पेंट्स), मास्टर हर्षवर्धन सिंह,डॉक्टर रामकुमार राणा, अनिल कमल , अशोक राजपूत, उमेश शेखावत आदि उपस्थित रहे / कार्यक्रम देर रात तक चला