Spread the love

संवादाता:-बिक्रमजीत सिंह

हरिद्वारपीपीएन :-मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर किए श्रद्धासुमन अर्पित 2021मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पं.दीनदयाल उपाध्याय ने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद का मंत्र और समाज सेवा जैसी प्रगतिशील विचारधारा दी।उनका सम्पूर्ण जीवन समाज सेवा के लिये समर्पित रहा है। वे वास्तव में वैचारिक निष्ठा एवं व्यावहारिक कर्मशीलता के अप्रतिम उदाहरण थे। पं.दीनदयाल जी एक महान चिंतक, विचारक और दार्शनिक होने के साथ ही एक योग्य राजनेता और कुशल पथ प्रदर्शक भी थे।

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *